फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा : भगवान श्रीकृष्ण को लगे 56 भोग, गो-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। दीपावली के दूसरे दिन बुधवार को जिले में परंपरागत ढंग से गोवर्धन पूजा हुई। गोवर्धन पूजा को लेकर लोग सुबह से ही उत्साहित दिखे। लोगों ने सुबह मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह के सामने मत्था टेका। महिलाओं ने श्री कृष्ण को 56 भोग अर्पित किया और गोधन कूटा। शाम को जिले के 31 स्थायी और अस्थायी गोशालाओं में पशुपालन विभाग की तरफ से गो-पूजन का आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग स्थानों पर गोबर के गोधन बनाए गए। जहां सुबह से ही गोधन कूटने वाली महिलाएं पहुंचने लगीं। सभी ने एक साथ गोधन कूटा, महिलाओं ने थाली में रुई की माला, चना, मिठाई, लाई आदि लेकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान गोवर्धन की कहानी भी सुनाई गई। पूजा की रस्म पूरी होने के बाद महिलाओं ने मूसल से गोधन की कुटाई की। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि गोधन में चढ़ाई गई मिठाई, पूजा करने के बाद महिलाएं अपने भाई को खिलाती हैं, जिसे भैयादूज कहते हैं। यह बृहस्पतिवार को है। इस दिन भाई अपने बहन के घर जाते हैं। जहां बहनें तिलक लगाकर भाई का अभिवादन करती हैं। मिठाई खिलाकर भाई की दीर्घायु की कामना की जाती है। गोवर्धन पूजा को लेकर गोपीगंज नगर और गांवों में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव-गांव में गोबर से बनाए गए गोवर्धन महाराज की परंपरागत पूजा हुई। नगर में मंदिरों और मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा कर पूजा की। ज्ञानपुर पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद यादव ने बताया कि वैदा खास, बड़ापुर, राम का पुरा सहित विभिन्न स्थायी, अस्थायी गोशालाओं में गोपूजन हुआ। गोमाता को मिठाई, फल सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ के भोग लगाए गए। गोमाता की आरती उतारी गई। माला पहनाने के बाद तिलक लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें