फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी में हुई बैरिकेडिंग, दो मंच बने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतामढ़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सीतामढ़ी आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल सीतामढ़ी गंगा घाट पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहां बैरिकेडिंग के साथ दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच स्थानीय कांग्रेस नेताओं के लिए होगा, जबकि दूसरा मंच सुरक्षा की दृष्टि से प्रियंका गांधी के लिए होगा। पब्लिक के बैठने के लिए मैटिंग के साथ कुर्सियों की ब्यवस्था की गई है।
रविवार को कार्यक्रम स्थल पर जेसीबी से जमीन का समतलीकरण किया गया। साथ ही पक्के घाट सहित गंगा तट की साफ सफाई का कार्य किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ धीरेंद्र पांडेय, राहुल दूबे, डॉ देवेन्द्र नाथ दूबे, सुरेश चंद्र मिश्र, राजेन्द्र दुबे, युवा नेता हिमांशु तिवारी, वसीम अंसारी , इरफान परवेज, राजेश दूबे आदि मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए तीन घेरों की सुरक्षा में वयवस्था रहेगी। सुरक्षा ब्यवस्था की कमान एसपीजी के जवान संभालेंगे। पूरे कार्यक्रम स्थल सहित सीतामढ़ी के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की नजर रहेगी। रविवार को हो बड़ी संख्या में पुलिस बलो की तैनाती के साथ खुफिया विभाग के लोगों की तैनाती रहेगी। एसपीजी के जवान रविवार से ही सादे वर्दी में सुरक्षा का जायजा लेते रहे। प्रियंका के सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम को लेकर सुरक्षा के ब्यापक इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन


कांग्रेसजनों ने झोंकी ताकत
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रचार प्रसार के साथ सघन जनसंपर्क किया। प्रदेश महासचिव डॉ धीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कोनिया क्षेत्र के नारेपार, बारीपुर, बनकट, डीघ, झरिहगपुर, कटरा बाजार, इटहरा, कूड़ी कला, कूड़ी खुर्द, शरपुर, बहपूरा, भदरांव, धनतुलसी, कलातुलसी, कलिक मवैया, छेछुआ, भुर्रा सहित कई गांवों का सघन दौरा कर जनसंपर्क किया जनसंपर्क में युवा नेता हिमांशु तिवारी,कल्लू मिश्रा, ननकाई मिश्रा, प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे।

भक्तिभाव से ओतप्रोत रहेगा कार्यक्रम
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी का सीतामढ़ी कार्यक्रम भक्तिभाव से ओतप्रोत रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा पंडित बलस्टर शुक्ल के आचार्यत्व में 51 विद्वान शंखनाद के बीच स्वस्तिवाचन संपन्न कराएंगे इसके लिए गंगा घाट पर विशेष ब्यवस्था की गई है। इस मौके पर गंगा पूजन का म सपन्न होगा।
विज्ञापन


आकर्षण के केंद्र होंगे प्रियंका फैंस क्लब के युवा
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी के सीतामढ़ी कार्यक्रम में दो सौ युवाओं की टीम प्रियंका गांधी की फोटो छपी टी शर्ट और हैट पहने युवाओं की टीम आकर्षण के केंद्र में होंगे। युवा नेता हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में प्रियंका यूथ फ्रंट के दो सौ कार्यकर्ता प्रयागराज से सीतामढ़ी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगें। सभी युवाओं के हाथ मे स्लोगन लिखी तख्ती भी होगी। युवाओ की टीम प्रियंका गांधी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे भी लगाते रहेंगे। हिमांशु तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम तय होने के साथ ही तैयारियां भी शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें