ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को डीएलएड की परीक्षा खत्म हो गई। दूसरे दिन पंजीकृत 351 अभ्यर्थियों में 348 उपस्थित जबकि तीन अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य एवं मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक प्रेमचंद यादव ने कहा कि दो दिनों की परीक्षा खत्म होने के बाद रविवार को सुबह नौ बजे से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। उन्होंने परीक्षकों से आग्रह किया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन किया जाएगा।