भदोही। इस्लामपुर नई बस्ती में बीती रात जमाले तैबा व जश्ने गरीब नवाज कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। उलेमा ने कहा कि शरीयत पर चल कर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ी जा सकती है। लेकिन देखा जा रहा है कि लोग दुनियाबी चका चौंध में फंसे हुए है। कहा कि आखेरत में केवल दीन काम आएगा। आपने अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए क्या किया यह देखा जाएगा। उन्होंने लोगों से पाबंदी के साथ नमाज पढ़ने की हिदायत की। इस मौके पर शायरों ने नाते रसूल का नजराना पेश किया।
मौ. नादिर हुसैन इलाहाबादी ने अपनी तकरीर मे कहा कि कुरआन जिंदगी जीने का सलीका सिखाती है। हर मुसलमान सबसे पहले अपने बच्चों को कुरआन की तालीम दे। इसके बाद ही दुनियावी तालीम की ओर भेजे। अफसोस इस बात का है कि लोग दनियावी तालीम की ओर भाग रहे हैं और दीनी तालीम देने से कतरा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों को फरमाने रसूल के बारे में भी बताया।
जलसे में लोगों को जकात के बारे में तफसील से बताया गया। कहा गया कि जकात आपकी आमदनी को पाक करती है। अल्लाह के वलियों से निस्बत रखने की सलाह दी। पाबंदी से रोजा नमाज करने के लिए प्रेरित किया। मौ. मो आजाद तथा मौ. गुलाम सरवर ने भी खिताब किया। जलसा भोर तक चला। निजामत हाफिज आबिद हुसैन व सदारत मौ. मो.नईम रजा कादरी ने की। कमेटी के सेराज अहमद अंसारी, लाल मोहम्मद, आफताब अहमद, महफूज आलम, मो.नईम, हाजी नजरुल्लाह, जमील अहमद, इजहार अली, वाहिद ऑली, शमशाद ने लोगों का शु क्रिया अदा किया।