फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम चढ़ने से चेहर पर चुनावी रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पहली बार मतदान का अधिकार मिलने पर युवाओं के चेहरे पर चुनावी रंगत दिखने लगी है। वह मताधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है की वह अपना वोट ऐसे उम्मीदवार को देना पसंद करेंगे जो चहुमुखी विकास की विचार धारा रखता होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान नए युवा वोटरो ने कहा लोकतंत्र में सहभागिता को लेकर वह खुश हैं। औराई विकास खंड के भवानीपुर गांव निवासी जूली पांडेय ने कहा वह उसकी प्रत्यासी को अपना वोट देना पसंद करेंगी जो हर क्षेत्र में विकास करने की विचार धारा रखता हो। जखांव निवासी गुड़िया भारती ने कहा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भदोही काफी पीछे चल रहा है। जिले में ऐसे उम्मीदवार को वोट करना पसंद करेंगी जिनकी पार्टी के एजेंडे में भदोही उच्च शिक्षा की व्यवस्था शामिल होगा। बारीपुर गांव निवासी सुंदरम सेठ ने कहा वह वोटर लिस्ट में नाम चढ़ने से बहुत उत्साहित हैं। उन्हें इस बात की खुशी है की इस बार चुनाव में वह अपना मतदान कर सकेंगे। गौरव दूबे ने कहा अभी तक मतदान की सारी प्रक्रिया मेरे लिए एक सपना थी। अब मै खुद बूथ पर जाकर मतदान कररूंगा। इस बात से मै बेहद खुश और उत्साहित हूं। हालांकि नए जिले में उच्च शिक्षा और चहुमुशी विकास की बात करने वाले उम्मीदवार को अपना वोट देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें