फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही से पूर्व मंत्री रंगनाथ बसपा के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 2019 में जनता उसे सत्ता से बेदखल करेगी। झूठ और जुमलेबाजी के दिन अब लदने वाले हैं। वह रविवार को सरपतहां में बसपा के लोकसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र को भदोही संसदीय क्षेत्र से बसपा का प्रभारी बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में पांच साल और सूबे में दो साल खत्म होने को है लेकिन भाजपा सरकार में सिर्फ घोषणाएं हुईं। अखिलेश सरकार के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर वाहवाही लूटी गई। देश में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले चुुनाव का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। जोन इंचार्ज अशोक गौतम ने कहा कि भाजपा हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ाकर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन जनता सब समझ चुकी है। जोन इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर, राजू गौतम, बाबूलाल भवंरा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आने वाला समय गठबंधन की होगा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव ही दिल्ली की कुर्सी तय करेंगे। इसी तरह हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद, प्रतापपुर के विधायक मुस्तफा सिद्दीकी, सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, पूर्व मंत्री रामरति बिंद, औराई प्रमुख विकास मिश्रा ने संबोधित किया। संचालन पूर्व मंत्री कमलाशंकर भारती ने किया। मौके पर अशोक गुप्ता, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, पूर्व अध्यक्ष लल्लू गौतम, पूर्व प्रमुख औराई सुरेश द्विवेदी, प्रवीण गौतम, मुकेश सिंह, ओम प्रकाश यादव, डबलू सिंह, हसनैन अंसारी, बैजनाथ गौतम, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू, भरतराज सिंह, मेवालाल यादव, रामकिशोर बिंद, जंगाली सिंह, पूर्व अध्यक्ष सपा प्रदीप यादव, रामसनेही, कमलेश यादव, रामधनी यादव, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें