फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगनल दिखा नहीं आगे बढ़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। वाराणसी-जंघई रेलखंड के भदोही स्टेशन के पूर्वी छोर पर लगे सिग्नल में शनिवार रात तकनीकी खराबी आ जाने से वाराणसी से लोकमान्य तिलक को जा रही 12166 रत्नागिरि एक्सप्रेस सिग्नल पार कर करीब दो सौ मीटर आगे अहमदगंज रेलवे फाटक तक आ गई। गलती का आभास होते ही ट्रेन चालकों ने गाड़ी रोक दी। इसकी सूचना पर रात 10 बजे वाराणसी से आए विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच की। फिर दोनों चालकों का मेडिकल मुआयना कराया गया, जबकि वाराणसी से आए दूसरे चालकों से ट्रेन को आगे रवाना किया। इसके चलते ट्रेन रात्रि 9 बजे की बजाए 12.35 बजे भदोही से रवाना हुई।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही रत्नागिरि अप को लोको पायलेट एचआर पांडेय और सुजीत कुमार गुप्ता लेकर वाराणसी से भदोही आ रहे थे। रात लगभग 9.10 बजे भदोही के रेवड़ा परसपुर और अहमदगंज गजिया के मध्य स्थित सिग्नल उन्हें नहीं दिखा और वे सिग्नल पार कर गजिया रेलवे फाटक तक पहुंच गए और गाड़ी रोक दी। संयोग से रेलवे फाटक उस समय बंद था। स्टेशन मास्टर आलोक कुमार से सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंकज सिंह लोको इंस्पेक्टर व सिग्नल इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिग्नल चेक किया तो पता चला कि सिग्नल में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे वह नो सिग्नल हो गया था। लेकिन उनका कहना था कि चालकों को वहीं गाड़ी रोक देनी चाहिए थी। इसे लापरवाही मानते हुए उन्होंने दोनों चालकों को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया और और वाराणसी से दो नए चालकों को बुलाकर गाड़ी को रवाना किया। इस बीच ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक गजिया रेलवे फाटक पर खड़ी रही। जहां से अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन पर लाया गया। स्टेशन मास्टर के अनुसार अधिकारियों ने संयुक्त रिपोर्ट बनाकर डीआरएम को भेजी है। जिसमें चालकों को दोषी ठहराने के साथ ही सिग्नल में आई तकनीकी खराबी को भी जिम्मेदार माना है। उधर लगभग साढ़े तीन घंटे ट्रेन के विलंब होने से ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी हुई। इनसेट
संयोग से गेट बंद किया गया था
भदोही । शनिवार की रात वाराणसी से लोकमान्य तिलक जा रही रत्नागिरि एक्सप्रेस के चालकों की लापरवाही पर भले ही कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को जब यह पता चला तो वे सहम गए। जब ट्रेन अहमदगंज गजिया के पास अचानक आकर खड़ी हुई तो उस समय बाजार में चहल पहल थी। हालांकि कहा जा रहा है कि रेलवे फाटक इसी ट्रेन के आगमन को देखते हुए बंद किया गया था। जिससे किसी दुर्घटना की आशंका नहीं थी। रात हुई इस घटना की रविवार को दिन भर चर्चा होती रही। लोग सवाल खड़े कर रहे थे कि रेलवे फाटक बंद था यह अच्छी बात थी। लेकिन चालक तो सिग्नल देख कर ही ट्रेन चलाते हैं और चाहे जिस भी कारण से यदि उन्होंने सिग्नल न दिखने के बाद भी ट्रेन नहीं रोकी तो यह लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें