फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहल स्थान पर रहीं इशिका गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर रोड़ स्थित कैंब्रिज एकेडमिक स्कूल में शनिवार को कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर तरह-तरह के ग्रीटिंग कार्ड बनाए। कार्ड बनाने की कलात्मक हुनर को देखकर प्रतिभागियों की जमकर तारीफ की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता मेें कुल पांच दर्जन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें निर्धारित समय में रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन समेत अन्य रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड बनाया। इसमें एलो हाउस की छात्रा इशिका गुप्ता को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं, प्रतियोगिता में प्रतिभागी मानसी पांडेय, संजीव गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, न्यासा सिंह, जीशान अहमद, जोया अली, अब्दुल रहमान आदि को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सभासद आनंद मोदनवाल ने पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, डॉ. ऋषि सिंह बघेल, डॉ. प्रदीप विश्वास और बिंदेश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक विकास अग्रवाल और प्रदीप विश्वास ने पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर शगुन, वर्तिका, अमन दूबे, उत्कर्ष त्रिपाठी, दुष्यंत मोदनवाल, हिमांशु शुक्ला, देव, तेजस, आशुतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें