सीतामढ़ी। नए साल से एक दिन पूर्व ही बीएसएनएल की संचार व्यवस्था जिले में धड़ाम हो गई। जिससे उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन सोमवार को पूरी तरह ठप रहे। इससे नए साल की बधाई देने के लिए लोग परेशान रहे।
बीते कई माहीने से पटरी से उतरी बीएसएनएल की संचाई व्यवस्था का बुरा हाल चल रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारी हाईवे निर्माण के दौरान केबल कट जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। हालांकि अन्य कंपनी के केबल क्यों नहीं कट रहे हैं, उपभोक्ताओं के इस सवाल का विभाग के पास कोई जवाब नहीं है। वर्ष के आखिरी दिन और नए वर्ष के पहले दिन असंख्य शुभकामनाएं मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट के माध्यम से आदान प्रदान होता है। जिसमें मोबाइल कंपनियों को भारी लाभ होता है। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का आरोप है कि किसी भी त्योहार और नए वर्ष के मौके पर ही बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं फेल हो जाती हैं। वर्ष के अंतिम दिन सोमवार को सुबह से ही जनपद के पर्यटन स्थल सीतामढ़ी, कटरा, धनतुलसी, कोइरौना, सेमराध, जंगीगंज, सुभाषनगर सहित कई प्रमुख दूर भाष केंद्र और मोबाइल बीटीएस फेल हो गया है। इससे लगभग आधे जनपद की संचार सेवाएं ठप होने से मोबाइल खिलौना समान हो गया है। विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा मोबाइल उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर विभाग के प्रति उपभोक्ताओं में रोष देखा ग या।