फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, हो रही दूषित जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ईबाजार। नगर के वार्ड संख्या 6 चांदनी चौक में रामजानकी मंदिर से मानिक चंद के मकान तक पेयजल पाइप लाइन महीनो से क्षतिग्रस्त है। इस ओर नगर पंचायत का ध्यानाकृष्ट ककाए जाने के बाद भी अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। लोगों की शिकायत है कि नलों मे गंदा पानी आ रहा है जिससे पीने के पानी के लिए लोगों को दूसरे श्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभासद नीलम मिश्रा ने बताया कि पाईपलाइन लिकेज समस्या से एक मार्ह पूर्व पंचायत में अवगत कराया गया था। समस्या उससे पहले से है। गुरुवार को भी कार्यालय जाकर समस्या की जानकारी दी गई लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सभासद ने कहा कि दो दिन में समस्या समाधान नही हुआ तो सभासद अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी से मिलेंगे। वहां से भी निदान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें