फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के विकास के लिए सरकार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को डीघ विकास खंड के कूड़ीकला पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन कियागया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का आगाज किया। कहा कि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कदापि न करें। उन्होंने सुझाव दिया कि बुजुर्गों के लिए शौचालयों में इंग्लिश स्टाइल कमोड लगवाएं, जिससे उन्हें दिक्कत न हो। तीन ओर गंगा से घिरे कोनिया में प्रदूषण और आर्सेनिक युक्त पेयजल की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। विधायक ने हर गांवों में शादी विवाह के लिए बर्तन उपलब्ध कराने की घोषणा की। कहा कि सरकार के कार्यों में जनता की भागीदारी आवश्यक है। जोर दे कर कहा कि सरकार की योजनाएं पूरी ईमानदारी से ग्रामीणों तक पहुचनी चाहिए। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, मनरेगा, आजीविका मिशन, महिला कल्याण विभाग, सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही योजनाओं को जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, आजम अली, विधान चंद्र दूबे, राजितराम यादव, अजय पांडेय, संजय सिंह, अद्याधर दुबे, शिवचंद्र शुक्ल, अजित सिंह, दिनेश यादव, पंकज सिंह, पारस पाल, सरोज पांडेय, उर्मिला देवी, प्रतिमा मौर्या आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें