ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ से चली चेतना रथ यात्रा के स्वागत को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला महामंत्री तेज बहादुर पाल ने दूसरे चरण की रथयात्रा 10 नवंबर को लखनऊ से रवाना हुई। रायबरेली, अमेठी, सुल्तापुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी होते हुए 15 नवंबर को जिले में पहुंचेगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपीगंज में शिक्षक यात्रा का स्वागत करेंगे। बैठक में अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, मानिक चंद्र यादव, राज नारायण पाल, सूबेदार यादव, ईश्वर चंद्र कुशवाहा, हरिओम पाल, सुभाष्ज्ञ चंद्र, कमलेश कुमार शुक्ल आदि रहे।