फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन की बंदी के बाद खुले बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। दीपावली पर लगातार पांच दिन की बैंक बंदी के बाद सोमवार को नगर के बैंक खुले। एटीएम जवाब दे देेने से पहले से नगदी की किल्लत झेल रहे उपभोक्ता बैंकों में पहुंचे। विभिन्न शाखाओं में निर्बाध रूप से लेनदेन होने से लोगों को राहत रही। क्लीयरिंग हाउस में जहां चेकों की क्लीयरिंग सामान्य से थोड़ी अधिक रही, तो बैंक आने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा देखा गया। भारतीय स्टेट बैंक स्थित क्लीयरिंग हाउस में सोमवार को लगभग 20 करोड़ की क्लीयरिंग हुई। जिसे सामान्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपावली (सात नवंबर) से रविवार तक बैंक बंद रहे। सोमवार को शाखाएं खुलीं तो कहीं अत्यधिक भीड़ दिखी तो कहीं सामान्य रही। इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि दीपावली के पहले मारा मारी अधिक थी। काफी लोग डिजिटल लेनदेन भी करने लगे हैं। इससे उपभोक्ताओं की संख्या सामान्य ही रही। बताया कि उनके बैंक की क्लीयरिंग भी सामान्य दिनों जैसी रही। पंजाब नेशनल बैंक शाखा में आम दिनों की अपेक्षा आज अधिक भीड़ रही। पीएनबी के मुख्य प्रंबंधक जयशंकर राय ने बताया कि यहां भीड़ थोड़ा अधिक रही। हालांकि क्लीयरिंग के चेक आम दिनों जैसे ही रहे। अनुमान लगाया कि कुल 20 करोड़ की क्लीयरिंग हुई होगी। बंदी का विशेष असर नहीं पड़ा क्योंकि संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहने के अलावा एटीएम भी काफी हद तक सहारा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें