फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42वें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पांच साल से अधिक समय से जर्जर हालत में पड़े ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सशक्त समाजवादी पार्टी का धरना सोमवार को 42वें दिन भी जारी रहा। पार्टी अध्यक्ष बैजनाथ यादव की अगुवाई में नागमलपुर में धरने पर बैठे पार्टीजनों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एक्सईएन एसपी राव मौके पर पहुंचे और धरनारत लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। कहा कि या तो जिलाधिकारी मौके पर आएं या सड़क निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराया जाए। इस पर एक्सईएन ने कहा कि 9.75 करोड़ के बजट में से ढाई करोड़ के आसपास धनराशि जारी हो गई है। तीन-चार दिनों में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उधर धरने पर बैठे पार्टी अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें