फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल का निर्णय राहत भरा - वाराणसी प्लानिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से 27 सामानों पर जीएसटी की दरें कम करने का निर्णय व्यापारी वर्ग के लिए लाभप्रद है। व्यापारी संग सीए भी सरकार के इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं। कहा कि इससे अर्थ व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन

सीए वीके तिवारी ने कहा कि जीएसटी काउंसलिंग की ओर से व्यापारियों के लिए जो निर्णय लिया गया वह अच्छा है। समाधान योजना में 75 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ और डेढ़ करोड़ तक का रिटर्न तिमाही भरने का निर्णय व्यापारी हित में हैं। गोपीगंज के प्रमुख कपड़ा व्यापारी एवं व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील कुमार जायसवाल गुड्डूू ने कहा कि जीएसटी में छह अक्टूबर को लिए गए निर्णय से व्यापारियों को हर माह की दिक्कतों से राहत मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इससे कपड़ा और सराफा के साथ अन्य व्यापारियों को फायदा मिलेगा। कहा कि व्यापारी सिर्फ व्यापारी होता है अपराधी नहीं। व्यापारियों के टैक्स से देश की अर्थव्यवस्था चलती है। जीएसटी कानून में व्यापारियों पर जुर्माना तो ठीक पर सजा को निकालने की जरूरत है। ईंट व्यापारी अखिलेंद्र सिंह बघेल और मन्नू श्रीवास्तव ने भी सरकार के निर्णय की सराहना की हालांकि कुछ कानूनों में अब भी बदलाव की वकालत किया। कहा कि 27 सामानों में जीएसटी कम करने का निर्णय सराहनीय है लेकिन सरकार को और राहत देनी चाहिए। संजय कुमार मिश्र,कृष्ण कुमार खटाई, सुधीर कुमार सिंह, शंभू नाथ जायसवाल ने भी सरकार के निर्णय को सराहा। कहा कि पूर्व के जीएसटी और काउंसिल के निर्णय के बाद में काफी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें