फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ही होगा इंडिया कारपेट एक्सपो

विज्ञापन
इंडिया कारपेट एक्सपो
विज्ञापन
भदोही। अगला इंडिया कारपेट एक्सपो भदोही में होगा या वाराणसी में, इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति समाप्त करते हुए कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने वाराणसी में ही कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। 10 से 13 अक्टूबर को होने वाला यह 34वां एक्सपो होगा। इस बार तिथियां घोषित करने में काफी देरी की गई है, लेकिन सीईपीसी चेयरमैन महावीर प्रताप का कहना है कि इससे आयातकों की भागीदारी पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो का आयोजन कालीन नगरी में ही कराने के लिए प्रदेश सरकार ने कारपेट सिटी में कारपेट एक्सपो मार्ट का निर्माण कराया है। अक्टूबर 2016 के कारपेट एक्सपो की तैयारियां अधूरी कहकर यहां एक्सपो का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार परिक्षेत्र के कालीन निर्यातकों को उम्मीद थी कि अक्टूबर में एक्सपो भदोही के कारपेट मार्ट में ही आयोजित होगा लेकिन इस बार भी वाराणसी के नाम की ही घोषणा की गई है।
एक्सपो की तिथियां घोषित करने में देरी के बाबत चेयरमैन ने बताया कि अब तक संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजन होता था। काफी इंतजार के बाद अभी भी हमें संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित आश्वासन नहीं मिल सका है। इसलिए देरी को देखते हुए तिथियां घोषित कर दी गई है और वाराणसी में कराने का निर्णय लिया गया। बताया कि आगे से ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि फेयर के दौरान ही अगले फेयर की तिथियां घोषित कर दी जाए ताकि कालीन प्रदर्शकों के साथ साथ भाग लेने वाले आयातकों की दुश्वारी कम की जा सके। कहा कि अगले वर्ष नई दिल्ली में होने वाले कारपेट एक्सपो 8 से 11 मार्च को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ओखला में होगा। उल्लेखनीय है कि दोनों ही कारपेट एक्सपो में 3 सौ से अधिक विदेशी आयातक भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें