फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार बेटियों को मिलेगा सुमंगला का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 2021 में 16 हजार बेटियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन से प्रोबेशन विभाग को लक्ष्य मिल गया है। जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के दौरान बेटियों को सहायता राशि दी जाएगी। अब तक विभाग को 27 हजार आवेदन मिले हैं, जिसमें सात हजार को योजना का लाभ मिल चुका है। विभागों की उदासीनता से 2100 से अधिक आवेदन अब भी लंबित है।
विज्ञापन

बच्चियों के जन्म पर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिए जाने के लिए कन्या सुमंगला योजना चलाई गई है। योजना से किसी भी परिवार में बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई तक सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों को छह किस्तों में 15000 रुपये का लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2019-20 में प्रोबेशन विभाग की ओर से सात हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। 2020-21 में 16 हजार को लाभ देने का लक्ष्य मिला है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 27 हजार आवेदन विभिन्न श्रेणियों का आए हैं। इसमें 11 हजार अपात्र मिले, जबकि 2100 आवेदन तहसील, शिक्षा विभाग के दफ्तरों में लंबित हैं। पिछले दिनों डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बैठक में लंबित आवेदनों को निस्तारित करने का निर्देश दिया, लेकिन अब भी निस्तारण नहीं हो सका। अब भी एसडीएम औराई के यहां 352, भदोही में 376, ज्ञानपुर में 704, डीआईओएस कार्यालय में 345, बीएसए कार्यालय में 16, प्रोबेशन कार्यालय में 14, ब्लॉक अभोली में 235 औराई में 612, भदोही में 224, ज्ञानपुर में 207, डीघ में 316 सहित कुल 2100 आवेदन लंबित हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आवेदनों का सत्यापन चल रहा है। सत्यापन पूर्ण होने पर बेटियों के खाते में जरूरी प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें