फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में अफसर समेत 16 अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोविड-19 संक्रमण के बहाने दफ्तरों में कर्मचारियों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। बुधवार को सीडीओ विवेक त्रिपाठी भदोही ब्लॉक परिसर का औचक निरीक्षण किया। इसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी समेत 16 कर्मी अनुपस्थित रहे। सभी का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही भविष्य में लापरवाही मिलने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों का टाइमटेबल सही करने के लिए मुख्य सचिव की ओर से निर्देश दिया गया है। मंगलवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने जहां बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया, वहीं बुधवार को सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने बीडीओ भदोही दफ्तर का जायजा लेने सुबह 10 बजे अचानक पहुंच गए। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, त्रिभुवन मौर्य, मोहम्मद जारिफ खान कंप्यूटर ऑपरेटर, अशोक कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, रवि प्रकाश पाल, प्रकाश सिंह तकनीकी सहायक, अशोक कुमार पांडेय,, छोटेलाल मौर्य बीटीए, अशोक कुमार सिंह तकनीकी सहायक, रामसजीवन तकनीकी सहायक, चंद्रमौली पांडेय तकनीकी सहायक, प्रमोद तिवारी तकनीकी सहायक, रामकृपाल यादव तकनीकी सहायक, सभाजीत बीसीएसबीएम, श्रीकांत बीसीएसबीएम, अजय कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 16 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
सीडीओ ने सभी को स्पष्टीकरण एक सप्ताह में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। अनुपस्थित मिलने पर वेतन/मानदेय रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें