फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में समाज कल्याण अधिकारी सहित 16 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को सुबह साढ़े 10 से 11 बजे तक विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी सहित कुल 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले लोगों का उन्होंने एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण भी तलब किया। स्पष्टीकरण संबंधित विभाग के अधिकारी सीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, एडीडीओ समाज कल्याण ऐश्वर्या राय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई रितु कुमारी, अवर अभियंता लघु सिंचाई छोटेलाल प्रजापति, वरिष्ठ सहायक पीएमजीएसवाई साईस्ता शमीम, कनिष्ठ सहायक शक्ति कुमार, स्थानीय सहायक डीपीआरओ कार्यालय रामायण त्रिपाठी, सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रणधीर कुमार, डीपीओ कार्यालय के लिपिक प्रमोद कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, राम अभिलाष पासी व राजेंद्र प्रताप, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक लक्ष्मीकांत दूबे, पत्र वाहक शोभनाथ अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची रही। कई कर्मचारी तो अपने साथियों को मोबाइल फोन से जल्दी कार्यालय आने के लिए कहते सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें