फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में छापेमारी, कुछ नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने शनिवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल प्रशासन में खलबली मच गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कुछ हाथ नहीं लगा। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों के खानपान और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिला जज संतराम, जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राजेश एस लाव-लश्कर के साथ शनिवार को दोपहर बाद अचानक जिला जेल में धमक गए। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के बैरकों का निरीक्षण करने के साथ ही वहां बंदियों को दी जाने वाली सहूलियतों के बारे में जानकारी ली। कहा कि बंदियों को समय पर दवाएं और उपचार मिलना चाहिए। साथ ही मेस और चहारदीवारी के साथ ही बाथरूम और बैरकों का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान अधिकारियों को कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो उच्चाधिकारियों के निरीक्षण की भनक जेल प्रशासन को पहले ही लग जाती है और लोग सतर्क हो जाते हैं। अन्यथा ठीक से निरीक्षण हो जाए तो आपत्तिजनक वस्तुएं जेल में मिलना बड़ी बात नहीं है। गौरतलब है कि जिला कारागार की बंदियों को रखने की क्षमता 114 की है, जबकि यहां इससे लगभग तीन गुना बंदी रहते हैं। इससे गड़बड़ी की आशंका हमेशा बनी रहती है। हालांकि जेल में कोई हार्डकोर बंदी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें