ज्ञानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले भर में एक साथ विभिन्न योग शिविर के आयोजन किए गए। इस दौरान हजारों लोगों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ रहने के गुर सीखे। साथ ही योग और प्राणायाम की इस भारतीय विधा को शीर्ष फलक तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
ज्ञानपुर नगर स्थित वीएनजीआईसी मैदान पर आयोजित शिविर में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अलावा एडीएम, सीडीओ समेत जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारियों ने योग किया। पुलिस कप्तान राजेश एस ने पुलिस अधिकारियों के साथ शिविर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था देखी। यहां भदोही के पूर्व सांसद और मौजूदा समय में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी शिरकत की। पतंजलि योग समिति के प्रांत प्रभारी संदेश योगी और धीरज सिंह ने साधकों को योगाभ्यास कराया। शिविर में महिलाओं और बच्चों की भी सक्रियता देखी गई।
गोपीगंज: विकास खंड औराई के गोपपुर, लालानगर, बाबा बड़े शिव धाम और अन्य स्थानों पर आयोजित योग शिविर मे बड़ी संख्या पुरुष और महिलाओं ने योग किया। स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि योग क्रिया को नियमित दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। कालीन कंपनी ओबीटी द्वारा गोपपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। विधायक औराई दीनानाथ भास्कर उपजिलाधिकारी औराई के साथ कंपनी के प्रेसीडेंट आईबी सिंह, आलोक राय के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। आलोक फाउंडेशन एवं पतंजलि परिवार की तरफ से लालानगर प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित योग शिविर में योग गुरुओं ने योग से होने वाले लाभ एवं समस्याओं के निदान के बारे में जानकारी दी। पतंजलि सेवा समिति के जिला प्रभारी रामजीत पाल आलोक फाउंडेशन के डायरेक्टर एमएल बिंद एवं शिविर में योग गुरु डॉ. राधेश्याम यादव, राजपति बिंद लालानगर एवं माधोपुर के पूर्व प्रधान उपस्थित रहे। जितेंद्र पाल अवनीश कुमार और अन्य लोग शामिल रहे। पतंजलि योग समिति, हरिद्वार के तत्वावधान में योग कक्षा गोपीगंज बाबा बड़ेशिव धाम पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में संख्या में नगर और आसपास के पुरुष और महिलाओं के साथ बच्चों की सहभागिता रही। शिविर में बनारसी लाल ने प्रोटोकाल के अंतर्गत योगाभ्यास कराया। साथ ही एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ, जितेंद्र सिंह, बड़े सिंह, अंबिका अग्रहरि, महेंन्द्र ,मुन्नू,सुरेश,ज्वाला विश्वकर्मा, महेश, मालती देवी, सरिता यादव, शालिनी सिंह, किरन, स्वाति, सुनीता पांडेय आदि रहे।