फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के सामने पत्नी को करता था पेश नशेडी पति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। शादी के सात फेरो के बंधन को एक पति ने तार-तार कर दिया। नशेड़ी पति पैसे और नशे की लत में पत्नी को अपने दोस्तों के सामने पेश करने से भी नहीं हिचकता। सोमवार की रात में विवाहिता ने विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो महिला को मेडिकल भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने मंगलवार को तहरीर देकर सनसनी फैला दिया। पीड़िता के मुताबिक उसका पति आए दिन अपने दोस्तों को घर बुलाकर उसे अस्मत लुटवाने के लिए कहता।
मंगलवार की रात में भी पति ने ऐसा करने पर कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पति गाली-गलौज देते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दिया। पीड़िता की हालत गंभीर देख पुलिस मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है। तहरीर के बाद विवाहिता का पति मौके से फरार हो गया है। बताया जाता है कि नशे का आदी युवक पैसे और नशे के लिए अपने घर ही दोस्तों को बुलाता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें