फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार युवक से 25 हजार की छिनैती, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के निदुरपट्टी में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो सवार युवक से मारपीट कर 25 हजार छीन लिया। इस दौरान भुक्तभोगी ने एक बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को बताया। पुलिस नंबर ट्रैस कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के अड़ियार निवासी सभाजीत यादव अपने पिता लालचंद यादव से मंगलवार को दोपहर 25 हजार लेकर भदोही से निकला। सभाजीत बोलेरो से चौरी बाजार से अनेगपुर मार्ग पर कब्रिस्तान के पास पहुंचा तभी आधा दर्जन की संख्या में बाइक सवार युवक सड़क पर आ गए। बाइक सवार युवकों ने बोलेरो सवार सभाजीत को नीचे उतरने के लिए कहा। बोलेरो का शीशा खोलते हुए बदमाश उसको मारने-पीटने लगे।
उसके जेब से 25 हजार लेने के बाद उसके मोबाइल को स्विच आफ कर वहां से चंपत हो गए। बोलेरो सवार ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह भाग गए। इस दौरान पीड़ित ने एक बाइक का नंबर नोट कर हंड्रेड डायल पर सूचना दी। घटना के बाद पीड़ित पुलिस चौकी में आकर बाइक का नंबर सहित अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें