ज्ञानपुर। उपनिदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुरूआत में आवेदन करने वाले किसान दुबारा फार्म लेकर न आएं। दुबारा फार्म भरने के दौरान फीडिंग बता रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों संग विभाग को भी परेशान होना पड़ रहा है। बताया कि उक्त योजना के एक-एक लाभार्थी को लाभ मिलेगा। दो साल बाद भी अगर कोई विदेश से आने पर फार्म जमा करेगा तो उसे दिसंबर 2018 से जोड़कर निधि का लाभ दिया जाएगा। लेखपाल अगर फार्म भरने में त्रुटि किए हैं तो उसमें सुधार कराया जाएगा।