फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ मुखर हुए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक मंगलवार को उपाध्यक्ष सिराज अख्तर के आवास पर हुई। जिसमें सोमवार को नगर पालिका की ओर से चलाए गए अतिक्रमण अभियान को अनुचित बताया गया। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा अतिक्रमण हटाना तो ठीक है लेकिन जो दुकानें सही लगाई गई है उसे हटाना ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि अतिक्रमण बताकर बलपूर्वक सामानों और कैश बाक्स आदि को उठाकर ले जाना, चबूतरा तोड़ देना दुकानदारों को आहत कर दिया है।
विज्ञापन

कहा कि रोज कमाने-खाने वाले लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार कर बिना राजमार्ग प्राधिकरण कर्मचारियों की अनुपस्थिति में दुकानों को तोड़ा जा रहा है। जिसकी भरपाई नगर प्रशासन को करनी पड़ेगी। मौके पर रमाकांत गुप्ता, त्रिलोकीनाथ उमर, गुलाब केशरवानी, दिनेश कुमार उमर, रमेश कौशल, मुकुंदलाल उमर, अभिषेक जायसवाल, गुड्डू चौधरी, रामबाबू जायसवाल, दीपक मोदनवाल, गुंजन सिंह, दीपक मिश्रा, विवेक सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें