फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, छत का ऊपरी हिस्सा उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थानाक्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में आग लगने से एक पक्के घर का ऊपरी हिस्सा उड़ गया। अगलगी में घरेलू सामान जलकर राख हो गया, हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कस्तूरीपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव के पक्के मकान में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अबूझ हाल में आग लग गई। गर्मी से आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली। छत पर लगी पटिया और सीमेंट से चट-चट की आवाज सुनकर आग बुझाने वाले वहां से दूर हो गए। तभी अचानक छत का एक हिस्सा तेज धमाके के साथ उड़ गया। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण आशंकित हो गए कि कहीं बम विस्फोट तो नहीं हुआ। अगलगी में करीब 20 कुंतल भूसा, गेहूं संग घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों के मुताबिक करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ। संयोग अच्छा था कि जिस समय छत का ऊपरी हिस्सा फटा उस दौरान आसपास कोई नहीं था। तेज विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग भी परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें