फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी से 15 घंटे बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते कोल्हड़-मोमिनपुर और अनेगपुर गांव में रविवार की शाम से लेकर सोमवार को दोपहर तक करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी रही। आए दिन लोकल फाल्ट और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि न होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन

रविवार की शाम मोमिनपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर में लोकल फाल्ट के कारण बिजली ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। ग्रामीणों की ओर से संबंधित उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन फाल्ट को दूर नहीं किया जा सका। दूसरे दिन सोमवार की सुबह तक स्थिति यथावत देख ग्रामीण नाराज हो गए। उसके बाद फिर शिकायत पर किसी तरह गड़बड़ी दूर किया जा सका। विभागीय लापरवाही के चलते तीनों गांवों में करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पेयजल से लेकर पंखे की हवा को लोग तरस गए। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने से आए दिन तकनीकी खामी से वह खराब हो जाता है। क्षमता वृद्धि की मांग कई माह से क़ृी जा रही है लेकिन बिजली विभाग इसको लेकर संजीदा नहीं है। जिससे गर्मी में लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें