फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर जाएगी 1700 एमटी यूरिया और डाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खरीफ सीजन में धान की रोपाई के दौरान किसानों को यूरिया और डाई को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। नर्सरी के समय ही जिले में 1750 एमटी डाई और यूरिया आ चुकी है, जिसे जुलाई के पहले पखवारे में समितियों पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए करीब 1650 हेक्टेयर में नर्सरी डाली जाएगी। नर्सरी डालने के दौरान ही डाई आदि की जरूरत होती है और उसके बाद रोपाई के दौरान डाई को किसान खेतों में डालता है। 2015 से पूर्व जिले में डाई से लेकर यूरिया तक के लिए तमाम परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन नीमकोटेड यूरिया आने से कालाबाजारी रूकने से यूरिया संकट न के बराबर हो गया हालांकि डाई को लेकर समस्या जटिल बनी रहती है। धान की रोपाई शुरू होने से पूर्व निबंधन विभाग की ओर से यूरिया और डाई की कमी न हो इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। सहायक आयुक्त और निबंधक सहकारिता रविंद्र मिश्र ने कहा कि किसानों की जरूरत के लिहाज से यूरिया और डाई की उपलब्धता हो चुकी है। अब तक 1400 एमटी यूरिया और 350 एमटी डाई मिल चुकी है। इस लिहाज से खेती किसानी के दौरान किसानों को यूरिया और डाई की तनिक भी कमी नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि खरीफ की खेती किसान बेहतर ढंग से कर सकेंगे। कहा कि रोपाई होने के बाद यूरिया की और रैक मंगाई जाएगी। करीब तीन हजार एमटी यूरिया जुलाई और अगस्त महीने में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें