फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल से पार नहीं कर सकते गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर से मिर्जापुर जिले को जोड़ने वाला रामपुर पीपा पुल को हटा दिया गया है। इससे पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। 16 जून से पूरी तरह आवागमन ठप हो जाएगा। शासन की ओर से गंगा पार करने के लिए नि:शुल्क स्टीमर सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन

बारिश के मौसम को देखते हुए गत दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर से गंगा दशहरा पर रामपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके मद्देनजर पीपा पुल में लगे चकरप्लेट हटाने और पीपा को खोलने का कार्य शुरू हो गया। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दल और बाइक सवार 15 जून तक पुल से आवागमन कर सकते हैं। जानकारी के अभाव में आने वाले राहगीरों को वापस लौटा दिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के निर्देशानुसार 16 जून से पीपा पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया जाएगा। लोगों को गंगा पार करने के लिए स्टीमर और नाव का सहारा लेना पड़ेगा। मेठ रामदुलार ने बताया कि सरकार की ओर से गंगा घाट को पार करने के लिए समयानुसार नि:शुल्क स्टीमर की सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें