फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को प्रभावशाली बनाना ही लक्ष्य:नंदकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। स्वच्छता अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए नगर पंचायत खमरिया हमेशा प्रयत्नशील रहेगा। अभियान की सफलता में न तो धन की कमी आने दी जाएगी और न ही उपकरणों की। उक्त बातें बुधवार को खमरिया नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य ने दो नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कही।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए वाहनों की कमी सफाई कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बन रही थी। अब सभी सुविधाओं से सुसज्जित कूड़ा वाहन एक-दूसरे छोर तक पहुंच कर नगर को साफ-सुथरा रखने में भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान को प्रभावशाली बनाना ही लक्ष्य है। पूर्व के दिनों में स्वच्छता सर्वे टीम ने नगर पंचायत को प्रथम श्रेणी में रख कर जो सम्मान दिया, उसको यथावत रखने के लिए नगर प्रशासन तत्पर रहेगा। स्वच्छता मिशन के तहत दोनों वाहनों को शामिल किया गया है। इस मौके पर सभासद पुष्पा बिंद, वकील अहमद, अफसाना बेगम, मनोज, नीतू जायसवाल, राहुल शुक्ला, अमरेश गौतम, श्याम बहादुर, रत्नेश कुमार समेत कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें