फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का निरीक्षण कर संतुष्ट हुए संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल का मंगलवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य (लखनऊ) डॉ. एसबी पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी मिली। साथ ही उन्होंने स्वच्छता में कोताही न बरतने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। मरीजों से बातचीत के दौरान शासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना।
विज्ञापन

एमबीएस और सीएचसी भदोही का निरीक्षण करने के बाद संयुक्त निदेशक और राष्ट्रीय कार्यक्रम नोडल प्रभारी भदोही डॉ. एसबी पांडेय बुधवार को दूसरे दिन जिला अस्पताल आ धमके। पहले उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उसके बाद अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर की जांच की। कहा कि अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे के स्पेशलिस्ट की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। उसके बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए इमरर्जेंसी की जांच पड़ताल की। उन्होंने सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों से पूछा। मरीजों ने उनके सवालों के जवाब दिए। संयुक्त निदेशक ने ओपीडी का निरीक्षण करते हुए दवा स्टोर रूम की भी पड़ताल की। सभी सुविधाओं की जांच पड़ताल करने के बाद चले गए। कहा कि अस्पताल में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें