फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ रोजगार सेवकों के खिलाफ भेजा नोटिस,हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल मनरेगा योजना के तहत कार्य न कराने के आरोप में 100 रोजगार सेवकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। डीसी मनरेगा सुनील कुमार की इस कार्रवाई से खलबली मची है।
विज्ञापन

जनपद के छह ब्लॉक क्षेत्रों में कुल 581 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें 299 ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों की ओर से पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई, तालाब, नाला, नहर के साथ ही जिले से होकर बहने वालीं दो प्रमुख नदियां वरुणा और मोरवा में कार्य जारी रखा गया। शेष बचे गांवों में से सौ रोजगार सेवकों ने धन होने के बाद भी मनरेगा के कार्यों को महत्व देना उचित नहीं समझा। चुनावी व्यस्तता से राहत मिलने के बाद अधिकारियों ने ऐसे गांवों की सुधि लेनी शुरू की तो बड़े पैमाने पर घपलेबाजी और उदासीनता सामने आई। इस पर डीसी मनरेगा ने रोजगार सेवकों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें