फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई के माधोसिंह जयरामपुर में रविवार को सिक्स लेन निर्माण में बाधक बन रहे तीन अवैध मकानों को प्रशासन और प्राधिकरण की टीम ने हटवाया। करीब तीन घंटे तक जेसीबी और बुलडोजर लगा कर दो से तीन मंजिला मकानों को ध्वस्त किया गया। इससे नगर में खलबली मची रही। अतिक्रमण करने वालों ने आश्वासन के बाद भी कब्जा नहीं हटाया, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग नं 19 पर सिक्स लेन सड़क निर्माण का काम चल रहा है। मार्च में जयरामपुर माधोसिंह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन और प्राधिकरण की ओर से की गई थी। उस दौरान कुछ अतिक्रमण करने वालों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही थी लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रविवार को उपजिलाधिकारी अभय पांडे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ इजहार, इस्तखार, इंसान के मकानों को बुलडोजर लगा कर ध्वस्त किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक अश्विनी राय ने बताया कि जयरामपुर के उक्त सड़क पर हुए अतिक्रमण की राजस्व विभाग की टीम कई बार नापजोख किया लेकिन अतिक्रमणकर्ता कोर्ट से मुकदमा हारने के बाद अवैध कब्जा नहीं हटाया। उत्तरी लेन सड़क निर्माण में कुछ जगह कम पड़ रही है वहां पर जो जमीन अधिग्रहित की जाएगी उसका मुआवजा दिया जाएगा। करीब दो से तीन घंटे तक कार्रवाई के दौरान तीन दो मंजिला और तीन मंजिला मकानों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही। वहीं परियोजना निदेशक ने नगर पंचायत घोसियां के नाली निर्माण के संबंध में बताया कि नगर निकाय के जल की निकासी हेतु नगर पंचायत जिम्मेदार है, रोड के किनारे जो कच्चा नाला बना था वह हाईवे के जमीन में बना था, विभाग अपनी जमीन लेकर रोड के पानी निकासी हेतु नाला बना रही है। उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष का जो पत्र मिला है उसके हिसाब से नगर पंचायत के जल की निकासी का नाला निर्माण एनएचएआई नही कराएगी। मौके पर सीओ यादवेंद्र, कोतवाली प्रभारी केके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें