फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को ढूढ़कर लाभ दे रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। सूबे की समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पात्रों को ढूंढकर लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वह शनिवार को गंगा से सटे महाशक्ति पीठ अजोरा धाम में दर्शन करने पहुंची। विधि-विधान से पूजन अर्चन कर माता को चांदी का छत्र भेंट किया। इसके बाद वह सेमराधनाथ धाम में भी दर्शन किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि दो साल में हर घर तक बिजली दी गई। गांव और शहरी अंचलों में शिक्षा का विस्तार किया। छात्रों की छात्रवृत्ति न आने की बात पर कहा कि सरकार की ओर से छात्रवृत्ति के लिए पहले से ही बजट स्वीकृत कर दिया जाता है। विद्यालयों और संस्थानों की खामियों की वजह से छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ता है। कहा कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए डिजिटल तरीके अपनाए जा रहे हैं। किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि के लिए लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। शादी अनुदान के लिए 51 हजार की आर्थिक मदद दी जा रही है। सामूहिक विवाह का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। आजोरा माता का रुद्राभिषेक कर आचार्य पं. राजाराम दुबे, पं. राजधर मिश्र, आचार्य अरुण पांडेय ने विधि-विधान पूजन अर्चन कर माता को चांदी का छत्र भेंट किया। इस मौके पर अजोरा महाशक्ति पीठ के संस्थापक परमेश्वर नाथ मिश्र, भुवर यादव, रामबली सिंह, भजन गायक वशिष्ठ मिश्र, पंचलाल, अजय मिश्र, पवन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें