फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवती की मौत,बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। अपने ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होने आई एक युवती की बुधवार को सुबह औराई चौराहे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने मामा के लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली के ठीक सामने राजमार्ग पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में सुशीला देवी (22) निवासी अगियावीर-कछवां, मिर्जापुर की मौत हो जाने और बाइक सवार दिनेश यादव (24) निवासी नकटापुर के गंभीर रूप से घायल हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। ट्रक को थाने में खड़ा करा कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नकटापुर गांव निवासी लालजी यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए अगियावीर निवासी सुशीला आई थी। बताते हैं कि शादी संपन्न होने के बाद बुधवार को उसके मामा का पुत्र दिनेश यादव बाइक पर बैठा कर उसे अगियावीर घर छोड़ने जा रहा था। वह जैसे ही कोतवाली के सामने राजमार्ग पर पहुंचे, वैसे ही इलाहाबाद से वाराणसी की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर लहुलूहान हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर बाइक चालक को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां भी दिनेश की हालत नाजुक बनी रही। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें