फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण की कार्ययोजना बनाकर दें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसके लिए स्टेयरिंग ग्रुप का गठन कर सदस्य नामित किए गए। साथ ही संबंधित विभागों से कार्ययोजना बनाकर देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद स्टेयरिंग ग्रुप के अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा एसपी, अधिशासी अभियंता नहर प्रखंड को समन्वय अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह समिति में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला बाढ़ राहत अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता बिजली, अधिशासी अभियंता जल निगम को सदस्य बनाया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए अधिकारी समय रहते कार्ययोजना तैयार कर लें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम कविता मीणा, कृषि अधिकारी अशोक कुमार, बीएसए अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें