फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 18.53 करोड़ से बनेंगे 15442 एकल शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 546 ग्राम पंचायतों में 15 हजार 442 एकल शौचालय बनेंगे। इसके निर्माण पर 18.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाभार्थियों का चयन कर पंचायत राज विभाग ने छह-छह हजार की पहली किस्त भेजनी शुरू कर दी है। 50 फीसदी से अधिक लाभार्थियों को पैसा मिल चुका है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत की मुहिम तो वैसे दो दशक पूर्व से चल रही है, लेकिन 2014 के बाद इसमें प्रगति आई। करीब छह साल यानि 2020 तक जिले में कुल दो लाख 81 हजार एकल शौचालय बनाए गए, हालांकि निगरानी न होने से धीरे-धीरे वह जर्जर हो गए। ग्राम पंचायतों की उदासीनता से काफी संख्या में शौचालय प्रयोग लायक भी नहीं बचे। सामुदायिक शौचालय बनाने से पूर्व ही सभी गांव खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। जर्जर शौचालयों को रेट्रोफिटिंग के तहत मरम्मत भी कराया जा रहा है। सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (सेक) सूची से छूटे पात्रों को लाभ देने के लिए शासन की ओर से हर जिलों में 2021 में आवेदन मांगे गए थे। इसमें 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। 2022 में आवेदन की संख्या अधिक थी लेकिन लक्ष्य कम था। इससे 5200 पात्रों को एकल शौचालय का लाभ मिला। ब्लाॅकों से सत्यापन होने पर विभाग ने 5200 लाभार्थियों के खाते में दो चरणों में 12 हजार रुपये भेजा। 32 हजार आवेदनों में 5200 को लाभ मिल सका। इससे बड़ी संख्या में पात्र योजना से वंचित रह गए। इसको लेकर पुन: प्रस्ताव भेजा। इसमें दिव्यांग, गरीब, विधवा सहित अन्य शामिल को शामिल किया गया।
वित्तीय वर्ष 2023- 24 में नौ हजार 960 एकल शौचालय का निर्माण हुआ। जून में 15 हजार 442 शौचालयों की स्वीकृति मिली। जिसके बाद 25 हजार डंप आवेदनों में लाभार्थियों का चयन कर छह-छह हजार की पहली किस्त भेजनी शुरू की गई। जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने बताया कि 15 हजार 442 लाभार्थियों का चयन कर पहली किस्त भेजी जा रही है। अभी तक 50 फीसदी के खातों में पैसा पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शौचालय बनने पर दूसरी किस्त के रूप में छह-छह हजार भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें