फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जंगीगंज क्रय केंद्र पर 1542 क्विंटल धान की हुई खरीद

विज्ञापन
राजकीय धान क्रय केंद्र जंगीगंज में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। राजकीय धान क्रय केंद्र जंगीगंज पर धान खरीद का सिलसिला गति पकड़ रहा है। बुधवार तक केंद्र पर कुल 1542 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। इस वर्ष केंद्र को 30 हजार कुंतल खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष करीब पांच फीसदी खरीद पूरी हुई है। बुधवार को बारीपुर निवासी शिव और तारकेश्वर नाथ ने केंद्र पर धान बेचा। त्रिभुवनपुर निवासी हरि प्रसाद और नवधन निवासी मनोज पाण्डेय ने भी अपनी उपज बेची। सरकार के समर्थन मूल्य से किसानों को सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी किसान प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि यह योजना लाभकारी है। जंगीगंज धान क्रय केंद्र के विपणन निरीक्षक पंकज भारती ने बताया कि धान खरीद के लिए अभी तीन महीने से अधिक का समय शेष है। निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को केंद्र पर कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें