फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 में मिले टीबी के मिले 153 नए मरीज, ज्ञानपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में टीबी के 153 नए मरीज मिले हैं। 12 दिनों तक चले अभियान में 21881 लोगों के बलगम की जांच की गई। टीबी मरीज मिलने के बाद विभाग ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। अभियान के दौरान ज्ञानपुर ब्लाॅक में सबसे ज्यादा 37 और अभोली ब्लॉक में 34 नए टीबी के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले को नवंबर तक टीबीमुक्त घोषित करने के प्रयास में है। विभाग ने 18 से 30 अगस्त के बीच टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान आशा कार्यकताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में कुल 22108 संभावित क्षय रोगियों के बलगम की जांच के लिए केंद्र पर भेजा। इसमें से 21881 के बलगम की जांच कराई गई। जांच के उपरांत 153 टीबी के मरीज मिले। रोगियों का उपचार शुरू कर दिया गया है। इनमें 70 फीसदी मरीज ग्रामीण अंचलों से हैं। वहीं सबसे अधिक 37 मरीज ज्ञानपुर ब्लॉक और सबसे कम डीघ ब्लॉक में 16 मरीज मिले हैं।
डीटीओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के लोग शहर की अपेक्षा कम जागरूक होते हैं। पहली दफा में वे इसे स्वीकार हीं नहीं कर पाते। जब तक जांच कराते हैं, तब तक टीबी हो चुका होता है। अधिकतर वहीं लोग मिलते हैं, जो व्यसन का सेवन करते हैं। इसके अलावा अगर साफ-सफाई भी नहीं है तो भी यह समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें