चौरी। पतंजलि योग समिति की जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्र के कंधिया में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित योग साधकों को योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। योगाचार्य ने कहा कि योग से असाध्य रोग भी ठीक हो सकते हैं।
इस मौके पर योगाचार्य संदेश योगी ने कहा कि प्राणायाम से हमारे समस्त नर्वस सिस्टम मजबूत होते हैं। साथ ही कपालभाति प्राणायाम के माध्यम से समस्त उदर रोग ठीक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कमर दर्द और मोटापा से आज बहुत बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। इसके लिए मर्कटासन भुजंगासन, शलभासन, चक्रासन बहुत उपयोगी आसन हैं। कहा कि यदि हम योग प्राणायाम के साथ साथ अपने आहार पर ध्यान देते हैं तो अपने आप को पूरी तरह स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रात: काल गर्म पानी में एलोवेरा आंवला का सेवन करने से समस्त रोग दूर हो जाते हैं। सूक्ष्म व्यायाम विकास मिश्र, योगिग जागिंग श्याम बहादुर यादव और साधकों का परिचय सत्यनारायण ने कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास किया।