ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक की परीक्षा में 1414 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 23परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की पहली पाली में 843 और दूसरी पाली में 571 परीक्षार्थी शामिल हुए।
केएनपीजी कॉलेज की स्नातक परीक्षा शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक कराई गई। परीक्षा की प्रथम पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष की वाणिज्य द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष हिंदी तृतीय की परीक्षा हुई। इसमें 843 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 13 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की भौतिकी प्रथम एंव वनस्पति प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष वाणिज्य तृतीय की परीक्षा हुई। इसमें 571 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 10 ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने कहा की जो भी सभी छात्र/छात्राएं बिना यूनिफार्म के आने पर उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।