ज्ञानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छात्रसंघ समारोह में जाने से रोकने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा दूसरे दिन भी दिखा। बुधवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर रोष जताया।
लखनऊ के अमौसी एयरपोेर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री को रोके जाने से नाराज सपाजनों ने बुधवार को ज्ञानपुर नगर के हॉस्टल चौराहे पर सीएम का पुतला फूंककर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ समारोह में जाते समय अखिलेश यादव के साथ की गई बदसलूकी से छात्रों में नाराजगी है। यदि योगी सरकार अपने इस रवैये को नहीं बदलती है तो छात्र महाआंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान रमेशचंद्र यादव, संतोष यादव, धीरेंद्र यादव, लालचंद्र यादव, सुरेश यादव, सरफराज अहमद, बबलू, अंकित दुबे, संजय विश्वकर्मा, महेंद्र पाल, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।