फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के रोकने पर भड़के सपाई, फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ता उखड़ गए। नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर चक्काजाम कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन में बसपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ता दुर्गागंज तिराहे पर एकत्रित हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्मयंत्री का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। प्रदेश में ही पूर्व सीएम को एयरपोर्ट पर रोकना दुखद है। अखिलेश यादव को अगर प्रयागराज जाने से रोका गया तो सपा कार्यकर्ता किसी भी नेता को नहीं जाने देंगे। जिला महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाल ने किसी तरह समझाकर आधे घंटे में जाम समाप्त कराया। पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा सहित ूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व विधायक जाहिद बेग, शोभनाथ यादव, मनोज यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मुन्नर राम यादव ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर अधिवक्ता गंगाराम यादव, विद्याधर बिंद, राजधर, श्यामधर यादव, धर्मेन्द्र यादव, सुभाष यादव, डबलू सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, गुलाब यादव, रमेश यादव दद्दा, वजीर आलम, हसनैन अंसारी, महेंद्र यादव, जिलाजीत पाल, शकील दादा, घनश्याम दास गुप्ता, जमील अंसारी, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें