फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: उप्र बजट (दो खबरें)

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बजट प्रदेश में औद्योगिक बदहाली को दूर करेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देगा। खासतौर पर एक जनपद एक उत्पाद योजना को गति मिलेगी और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। बजट प्रावधानों को सुनने के बाद अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के अध्यक्ष ओएन मिश्र ने ऐसा कहा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो धन आवंटित किया है, उसमें भदोही के कालीनों को मिले जीआई टैग को बढ़ावा देने पर जोर देने से यहां के कालीनों की मांग बढ़ेगी। इससे प्रदेश का हर तबके को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एकमा के मानद सचिव, शाहिद हुसैन अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के परंपरागत व्यवसायों बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, नाई, मोची, राजमिस्त्री आदि के उत्थान के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से उनका सम्मान तो बढ़ाएगा ही, यह योजना उन्हें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी। ज्ञात हो कि एक जिला-एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ और श्रम सम्मान योजना के लिए 30 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कालीन निर्माण में पावरलूम का इस्तेमाल होने लगा है। ऐसे समय में सरकार का पावरलूम के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देना अच्छा कदम है। लोग पावरलूम स्थापना में आगे आ रहे हैं, लेकिन सरकार को प्रयास करना होगा ताकि बुनकर स्वयं का पावरलूम स्थापित कर सकें। इसके लिए ऋण योजनाओं को और पुख्ता करते हुए मामूली ब्याज पर बैंकों से ऋण उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन

गोपीगंज के निर्यातक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि पावरलूम बुनकरों को सरकार ने रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए बजट में 150 करोड़ का प्रावधान किया है। इससे लोगों का विकास होगा। इसके अलावा उप्र हैंडलूम, पावरलूम, सिल्क, टेक्सटाइल्सएवं गारमेन्टिंग पालिसी बनाना भी इस क्षेत्र को गति प्रदान करेगा। सुझाव दिया कि सरकार को औद्योगिक नगरों को चमकाने के लिए भी बजट देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें