ज्ञानपुर। नगर से लगे बड़ाडीह मोहल्ले में सड़क पर पानी बहने को लेकर बृहस्पतिवार को नागरिकों का गुस्सा भड़क गया। नाराज लोगों ने सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पंचायत की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।
नगर स्थित बड़ा डीह मोहल्ले के नागरिकों ने सड़क और नाली समेत अन्य समस्याओं को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के प्रति रोष जताया। इस दौरान दर्जनभर की संख्या में जुटे नागरिकों ने बताया कि कच्ची नाली की वजह से उससे निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। वहीं नगर की सड़क बेहद जर्जर हो चुकी है। उक्त दोनों समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन का अवगत कराया जा चुका है, लेकिन वह समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे नगर की स्थिति नरकीय हो गई है। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को नगर में ही दर्जनभर की संख्या में जुटे नागरिकों ने जिला और पालिका प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ठ कराते हुए तत्काल समस्या के समाधान की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर रमेश पासी, राजीव रावत, योगेश सरोज, सल्लन सरोज, प्रेमचंद्र, श्रीनाथ, संजय उमेश आदि रहे।