भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार से दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डा.सत्येंद्र प्रसाद ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। कहा खेलों को खेल भावना से खेलेें, जीत की खुशी मनाएं और हार स्वीकार करना सीखें।
प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद को भी अपने जीवन का अंग बनाएं। खेलकूद से आप स्वस्थ रहेंगे। इससे शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनी रहती है। प्रथम दिन दौड़ के अलावा छात्र-छात्राओं ने ऊंची कूद, रस्साकशी, भाला प्रक्षेप आदि हुए जिसमे प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया।
खेल प्रभारीद्वय राजकुमार यादव व ब्रिजेश कुमार ने बताया कि गोला प्रक्षेप बालिका वर्ग में बीना यादव प्रथम, आरती प्रजापति द्वितीय, बालक वर्ग में शेलेष कुमार उपाध्याय प्रथम, शुभम मौर्या द्वितीय। लंबी कूद बालिका वर्ग में लक्ष्मी यादव प्रथम, पूनम यादव द्वितीय, बालक वर्ग में शैलेष कुमार उपाध्याय प्रथम, प्रिंस पांडेय द्वितीय। डिस्कस थ्रो बालिका में पूनम मौर्या प्रथम, ममता प्रजापति द्वितीय, बालक वर्ग में शुभम मौर्या प्रथम, इकरामुल अंसारी द्वितीय। 100मी दौड़ में श्वेता रश्मि प्रथम, पूनम यादव द्वितीय, बालक वर्ग में आकाश यादव प्रथम, शैलेष कुमार उपाध्याय द्वितीय। 200 मीटर दौड़ में पूनम मौर्या प्रथम, श्वेता रश्मि द्वितीय, बालक वर्ग में शैलेष कुमार उपाध्याय प्रथम, विवेक कुमार मौर्य द्वितीय रहे। खेलों के सफल संचालन में डा. यशवीर सिंह, डा.बृजेश सिंह, डा.गौतम गुप्ता, डा.रुस्तम आदि ने खासा सहयोग किया। संचालन डा.वर्षा रानी सिंह ने किया।