फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय न बवाने पर 35 लाभार्थियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ज्ञानपुर नगर में 35 शौचालय पूर्ण नहीं होने पर लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया। 10 दिन के अंदर निर्माण पूरा नहीं करने पर नगर पंचायत रिकवरी की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव से लेकर नगरीय इलाकों में बड़े पैमाने पर शौचालय का निर्माण कराया गया। ज्ञानपुर नगर पंचायत में 620 शौचालय बनवाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें 583 शौचालय बन चुके हैं, लेकिन 35 शौचालय तीन महीने से अधूरे हैं। नगर पंचायत की ओर से दो बार नोटिस भेजने के बाद भी शौचालय नहीं बन सके। सोमवार को तीसरा एवं अंतिम नोटिस भेजकर लाभार्थियों को शौचालय बनवाने का निर्देश दिया गया। ईओ राजेंद्र दूबे ने कहा कि 10 दिन के अंदर शौचालय पूर्ण रूप से नहीं होने बनाने पर लाभार्थियों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें