ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के भीमसेनपुर-बहुता निवासी रमाशंकर ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर गांव के मनबढ़ों पर चकरोड को उखाड़कर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। साथ ही जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि पाल, गुप्ता, मौर्या और दलित बस्ती समेत गांव के अंतिम छोर को यह मार्ग जोड़ता है, जिस पर ग्रामीण लंबे समय से आवागमन करते आ रहे हैं। इधर ग्राम प्रधान के पति के इशारे पर कुछ लोग जबरन चकरोड और नाले को तोड़कर मकान बनाने की कोशिश कर रहे है। जबकि मामले से सुरियावां पुलिस को भी सूचना दी गई है, लेकिन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। स्थलीय निरीक्षण कराकर अतिक्रमण हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।