भदोही। पोषण अभियान के तहत गुरूवार को भदोही तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, ग्राम प्रधानों, आशा व एएनएम को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर अ्पर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि शासन कुपोषण को पूरी तरह से खत्म करने को संकल्पित है। लेकिन यह ग्रामीणों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बगैर संभव नहीं है। कहा कि समाज का हर व्यक्ति कुपोषण के खिलाफ आंख और कान खुला रख कर सहयोग प्रदान कर सकता है।
एडीएम ने कहा कि कुपोषण से लड़ने के लिए सरकार प्रत्येक गर्भवती महिला को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो उसके शिशु के स्वास्थ्य पर खर्च करना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी उर्मिला देवी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर शासन की योजनाओं से अवगत कराया। बताया कि प्रसूता के गर्भवती होने से लेकर बच्चे के जन्म तक समय समय पर जांच की व्यवस्था की गई है। गर्भावती सभी महिलाओं को सर्वप्रथम एमसीपी कार्ड बनवाने का आह्वान किया। इसके अलावा बताया कि प्रसूता के स्वास्थ्य के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में 6 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर में कमी लाना है। इसके अलावा उन्होंने प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस की भी चर्चा की जो प्रत्येक माह 9 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जाता है। जिसमे जांच के अलावा आवश्यक दवाएं, टीकाकरण, आयरन की गोली व फलाहार आदि दिया जाता है।इस मौके पर एसडीएम यमुनाधर चौहान, तसीलदार रामजी, चिकित्सक डा.रामाशीष सरोज, एडीओ आईएसडी बलेश मिश्र के अलावा अनिल सिंह मुन्ना, कर्मराज दूबे, मातिबर सिंह, कल्लू यादव, सुरेश पूरी, राजू सिंह, राधेश्याम मौर्य, ओमप्रकाश यादव, रामनरेश यादव, शैल कुमारी, सुमन राय आदि उपस्थित रहे।