घोसिया/ ऊंज। औराई क्षेत्र स्थित राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित रामकथा के छठे दिन कथावाचक जगदगुरु राघवाचार्य महाराज ने मनुष्य के कर्म और धर्म के बारे में बताया।
कहा कि वेदव्यास कहते हैं कि जीव का एक-एक क्षण व्यतीत हो रहा है, मनुष्य का दिन और रात परिवार का भरण पोषण करने एवं रात्रि सोने में गुजर रहा है। जो क्षण हमारा बीत गया, वह कभी वापस नहीं आ सकता। इसलिए कहा गया है कि बुद्धिमान व्यक्ति प्रभु की भक्ति में अपना सब कुछ न्योछावर कर देता है। जिस प्रकार ध्रुव और प्रह्लाद ने अपने जीवन को सार्थक किया। ठीक उसी प्रकार प्रत्येक जीव को अपना कल्याण कर लेना चाहिए। क्योंकि इस संसार में यश-अपयश सब मिथ्या है। भगवान की कथा में लग जाने से भगवान की भक्ति प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर नुमान अहमद, अनुनेहा बरनवाल, दिलीप बरनवाल, उषा सिंह, जयप्रकाश बरनवाल, गीता बरनवाल, अवधेश यादव, गुड्डू साहू आदि मौजूद रहे।
वहीं ऊंज क्षेत्र श्रीरामलीला मैदान में चल रहे श्रीराम कथा के छठे दिन कथाव्यास मनीष शरण ने जनकपुरी में राम जनक का मिलन, विश्वामित्र द्वारा दोनों भाइयों का परिचय, जनकपुरी का भ्रमण, माता सीता और भगवान श्रीराम का मिलन, धनुष यज्ञ, धनुष भंग और तीनों भाइयों के विवाह का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर अशोकानंद महराज, सतीश चंद्र मिश्र, लल्लन शुक्ल, अरुण कुमार मिश्र, संकठा प्रसाद पांडेय, अमृतलाल मिश्र, कुलदीप मिश्र, विजय दुबे, सुशील पांडेय, सुरेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।